दाद होने पर क्या क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:44

दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस जैसी परेशानियों में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन! परेशानी और बढ़ेगी

अक्सर हमारी स्किन पर एलर्जी, स्किन का फटा-फटा दिखाई देना और तमाम तरह की समस्या हो जाती है, जिन्हें हिंदी भाषा में चर्म रोग भी कहा जाता है। आप कुछ प्रकार के इंफेक्शन, एलर्जी, रसायनों के संपर्क में आने, कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से चर्म रोग का शिकार हो जाते हैं। आमतौर पर स्किन से संबंधित परेशानियों में दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, सफेद दाग जैसी बीमारियां हो जाती हैं और ये समस्याएं आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन समस्याओं में आपको कुछ फूड्स से बचने की जरूरत होती है क्योंकि ये आपकी परेशानी बढ़ाने का काम करते हैं और आपको इनसे ठीक होने में अधिक समय लग सकता है। आइए आयुर्वेदाचार्य वैशाली से जानते हैं किन फूड्स से दूरी बनाने की जरूरत है।

1-मसालेदार-जंक फूड न खाएं

आयुर्वेद डॉक्टर वैशाली का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को स्किन से जुड़ी समस्या है तो उस व्यक्ति को ज्यादा मसालेदार और जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल मसालेदार और जंक फूड्सखाने से आपके शरीर को उन्हें पचाने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है, जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम नहीं करता है। यही वजह है कि आपके चेहरे पर मुहांसे आ जाते हैं।

​2-डेयरी प्रोडक्ट्स न लें
आयुर्वेद डॉक्टर वैशाली का कहना है कि स्किन से जुड़ी समस्याओं के मरीजों को डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, मक्खन का कम से कम या फिर बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इन्हें भी पचाने में आपके शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है औक इसका सीधा असर हमारी स्किन पर दिखाई देता है।
​3-खट्टी चीजें

आयुर्वेद डॉक्टर वैशाली कहती हैं आयुर्वेद की मानें तो खट्टे फलों व सब्जियों सहित फूड्स का सेवन शरीर में पित्त दोषको बढ़ाने का काम करता है। जब शरीर में पित्त मात्रा बढ़ जाती है तो हमारा खून दूषित होने लगता है, जिसकी वजह से स्किन संबंधित परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसलिए खट्टे फलों व फूड्स का सेवन कम से कम करने की जरूरत है।

4-तिल का सेवन
आयुर्वेद डॉक्टर वैशाली कहती हैं कि अगर आप किसी स्किन संबंधी समस्या का शिकार हैं तो आपको भूलकर भी ज्यादा मात्रा में तिल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसका अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र के काम में रुकावट पैदा करता है। बता दें कि तिल का अधिक सेवन पेट में चर्बी का भी कारण बन सकता है।

​5-गुड़ का सेवन
आयुर्वेद डॉक्टर वैशाली बताती हैं कि स्किन से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को अपनी डाइट में गुड़ शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि गुड़ का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है। ज्यादा मात्रा में गुड़ का सेवन खून को अशुद्ध बनाता है, जिसकी वजह से शरीर पर दाने और स्किन संबधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info